वीटा ने हरियाणा के इन तीन जिलों में बढ़ा दिए हैं दूध व लस्सी के दाम


वीटा ने हरियाणा के इन तीन जिलों में बढ़ा दिए हैं दूध व लस्सी के दाम 




11 अगस्त 2019, 6:05 PM
मीडिया जंक्शन। सतीश कुमार 
यमुनानगर। हरियाणा की प्रसिद्ध दुग्ध कंपनी वीटा ने प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में अपने छह लीटर दूध पैकिंग समेत दही व लस्सी के रेट बढ़ा दिए है। करीब सवा महीना पहले भी वीटा ने इन जिलों में दूध की आधा लीटर पैकिंग समेत पनीर और दही की 200 व 400 ग्राम पैकिंग के रेट भी दो से पांच रुपये तक बढ़ाए थे। अब एक बार फिर वीटा ने अपने रेट रिवाइज्ड कर उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। वीटा ने अपनी छह लीटर दूध की पैकिंग में तो दो बार इजाफा कर दिया है। वीटा के छह लीटर दूध की पैकिंग में वीटा ने दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाया है यानी पूरी पैकिंग में 12 रुपये बढ़ गया है। यह पैकिंग अभी 270 रुपये की है, जो अब 282 रुपये की मिलेगी। इससे पहले ये पैकिंग 258 रुपये की थी, मगर रेट बढ़ने के यह 270 रुपये की हुई थी, लेकिन अब इसका रेट और बढ़ गया है। इसी तरह 11 अगस्त से 500 एमएल लस्सी का रेट 2 रुपये बढ़कर 13 से 15 रुपये हो गया है। जबकि वीटा की एक लीटर लस्सी का रेट 3 रुपये बढ़कर 25 से 28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह वीटा के 5 किलो के दही मटका पैकिंग (डबल टोंड मिल्क से तैयार) का रेट 15 रुपये बढ़ाकर 240 से 265 रुपये कर दिया गया है। वीटा ने अपनी डिस्ट्रिब्यूटर्स को इस संदर्भ में सूचना भेज दी है। वीटा द्वारा बढ़ाए दामों के चलते जहां उपभोक्ताओं की जेबें तो ढीली होंगी लेकिन वहीं वीटा के रिटेलरों में खासा रोष है। इन रिटेलरों का कहना है कि जब भी रेट बढ़ता है, तो डिस्ट्रिब्यूटरर्स की तो कमीशन बढ़ा दी जाती है। मगर रिटेलर पुरानी कमीशन पर ही काम करता है, जिससे उसे कोई लाभ नहीं होता। रिटेलरर्स ने अब डिस्ट्रिब्यूटर्स की तरह उनका कमीशन भी बढ़ाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments