जेजेपी को बाय-बाय कर भाजपा में आई बबीता फोगाट


जेजेपी को बाय-बाय कर भाजपा में आई बबीता फोगाट 
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दिलवाई सदस्यता 
भाजपा प्रभारी अनिल जैन व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी रहे मौजूद



12 अगस्त 2019, 7:18 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज 
नई दिल्ली। अक्तूबर में होने जारहे हरियाणाम विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओें का दल-बदल का खेल जोरों पर है। ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ,नेता पाला बदल रहे हैं। सोमवार को रेसलर बबीता और उनके पिता महावीर फोगाट जननायक जनता पार्टी (जजपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें सदस्यता दिलवाई। हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। किरण रिजिजू ने कहा- महावीर जी देश के लिए मिसाल हैं। उन्होंने चैम्पियंस पैदा किए। मैं उनका खेल मंत्रालय की ओर से अभिनंदन करता हूं। बबीता युवा हैं। उन्होंने दुनिया की हर रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारत का झंडा लहराया। अभी भी वे काफी एक्टिव हैं। राजनीति से जुड़ने के बाद भी आप खेलना जारी रख सकती हैं। मैरीकॉम सांसद बनने के बाद भी खेल से जुड़ी हैं। मैं बबीता के टैलेंट का भरपूर इस्तेमाल करूंगा। उनके अनुभव से खेल को बेहतर बनाने के लिए काम करूंगा। ऐसे लोग भाजपा में आए हैं, जिन्होंने समाज के लिए कुछ काम किया है। बता दें कि इससे पहले बबीता फोगाट और महावीर फोगाट खुलकर जजपा को समर्थन कर रहे थे। वे समय-समय पर जननायक जनता पार्टी के मंचों पर भी पार्टी को समर्थन देते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जजपा ने फोगाट परिवार को स्टार प्रचारकों में रखा था। फोगाट परिवार काफी समय से चौटाला परिवार से जुड़ा था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी करने पर बबीता फोगाट ने मोदी सरकार के समर्थन में कई ट्वीट किए थे।

Post a Comment

0 Comments