बड़े भाई को स्टेशन छोड़कर लौट रहा था, चाकुओं से गोदकर मार डाला
करनाल के स्टेशन रोड पर रविवर देर रात की घटना
हत्यारोपियों व हत्या के कारणों का पता नहीं
मामले की जांच में जुटी पुलिस
12 अगस्त 2019,7:27 PM
मीडिया जंक्शन। रिंकु
करनाल। बड़े भाई को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर लौट रहे छोटे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार रात करीब साढ़े गयारह बजे करनाल के रेलवे रोड की है। मृतक युवक गढ़ी बीरबल का रहने वाला बताया गया है। हत्यारोपियों व हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी बीरबल के रहने वाले रिंकू (30) की भाभी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। वह रात करीब 11.30 बजे अपने बड़े भाई को स्टेशन छोड़ने के लिए मेडिकल कॉलेज से बाइक पर गया था। भाई को स्टेशन छोड़ने के बाद वह वापिस लौट रहा था, इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई। रिंकू के गले पर चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। गले पर चाकू के चार वार मिले हैं। उसके पास की नकदी, मोबाइल और बाइक मौके से गायब मिली है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


0 Comments