छोटे दुकानदारों व खुद का बिजनेस करने वालों को हर महीने मिलेगी 3 हजार पेंशन, जल्दी से यहां करवा लें रजिस्ट्रेशन


छोटे दुकानदारों व खुद का बिजनेस करने वालों को हर महीने मिलेगी 3 हजार पेंशन, जल्दी से यहां करवा लें रजिस्ट्रेशन 

25 अगस्त 2019, 1: 38 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चंडीगढ़। छोटे दुकानदारों, व्यापारियों, रिटेल कारोबारियों व खुद का बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार अब छोटे दुकानदारों, व्यापारियों, रिटेल कारोबारियों व खुद का बिजनेस करने वालों को हर महीने 3 हजार रूपए न्यूनतम मासिक पेंशन देगी। केंद्र द्वारा इसके लिए प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा के सभी जिलों में छोटे व्यापारी सामान्य सेवा केंद्रों पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हरियाणा मीडिया जंक्शन Haryana Media Junction  इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों, रिटेल कारोबारियों और सेल्फ एम्पलॉयड पर्सन्स को हर महीने कम से कम 3000 रुपए पेंशन मिलेगी। इस योजना का लाभ उन सभी छोटे दुकानदारों और सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन्स को मिलेगा जिनका सालाना जीएसटी टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से कम और आयु 18-40 साल के बीच है।

Post a Comment

0 Comments