नारनौंद : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई इको, 6 बारातियों की मौत, 6 की हालत गंभीर

17 फरवरी 2020, 11:54 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/नारनौंद। जिले के नारनौंद में इको गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चालक समेत 6 बारातियों की मौत हो गई जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नारनौंद कस्बे के नजदीक राखीगढ़ी और खेड़ी चोपटा गांव के बीच की है। मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के राजस्थान सीमा से लगते चूली खुर्द गांव से मिलकपुर के कर्मबीर पुत्र बारूराम के घर बारात आई हुई थी। उसकी लड़की की शादी थी। बारात के अधिकतर बाराती तो रात में ही चले गए थे लेकिन करीब 12 लोग बच गए थे। सोमवार सुबह उन्होंने मिलकपुर के दिनेश उर्फ सन्नी की इको गाड़ी किराये पर की और उसमें सवार होकर चूली खुर्द के लिए चल दिए। राखीगढ़ी और खेड़ी चोपटा के बीच सड़क किनारे एक ट्रक खराब हुआ खड़ा था। इको गाड़ी ने इस ट्रक में पीछे से जाकर टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक दिनेश उर्फ सन्नी समेत 6 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  6 अन्य घायल हैं, जिन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments