हरियाणा : मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना शुुरु, हर परिवार को सालाना मिलेंगे 6 हजार


हरियाणा : मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना शुुरु, हर परिवार को सालाना मिलेंगे 6 हजार 


25 अगस्त 2019, 1:49 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चंडीगढ़। हरियाणा में परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में परिवारों का एक अर्थपूर्ण डेटाबेस बनाने के लिए परिवार पहचान पत्र के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के बाद, हरियाणा सरकार द्वारा हर परिवार को जीवन/ दुर्घटना के मामले में सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने तथा पेंशन संबंधी लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के नाम से एक और प्रमुख योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक या दो हेक्टेयर तक भूमि हो। मुखिया को एक साधारण फॉर्म भरना होगा और परिवार के सदस्यों के व्यवसाय, आय इत्यादि जैसे बिन्दुओं पर प्राथमिक विवरण उपलब्ध करवाना होगा। उसे परिवार के विभिन्न सदस्यों के लिए प्रासंगिक सामाजिक सुरक्षा विकल्पों का चयन करना होगा। यह फॉर्म सांझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) में उपलब्ध होगा जहां फॉर्म भरने में भी लाभार्थियों की मदद की जाएगी।

यह है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना
इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस राशि में से, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक के पात्र आयु वर्ग में परिवार के कम से कम एक सदस्य के जीवन बीमा के लिए 330 रुपये प्रतिवर्ष की दर से प्रीमियम का भुगतान उनके खाते से स्वयं हो जाएगा। इसके तहत लाभार्थी की मृत्यु के मामले में दो लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

जानें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में 
इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के पात्र आयु वर्ग में परिवार के कम से कम एक सदस्य के दुर्घटना बीमा के लिए 12 रुपये प्रतिवर्ष का भुगतान उनके खाते से स्वयं हो जाएगा। किया जाएगा। इसके तहत लाभार्थी की दुर्घटना मृत्यु के मामले में दो लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

यह है प्रधानमंत्री श्रम मान धन योजना
प्रधानमंत्री श्रम मान धन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक के पात्र आयु वर्ग में लाभार्थी को पेंशन प्रदान करने के लिए 55 रुपये से 200 रुपये प्रति माह लाभार्थी के अंशदान का भुगतान प्रीमियम के रूप में खाते से स्वयं हो जाएगा। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन मिलेगी। इन सभी सुविधाओं के लिए पात्र आयु वर्ग में परिवार के कम हरियाणा मीडिया जंक्शन Haryana Media Junction से कम एक सदस्य के लिए पेंशन का विकल्प चुना जाना चाहिए।

यह जरूरी बात अवश्य जाने लें 
इन सभी सामाजिक सुरक्षा विकल्पों के लिए समेकित राशि के बाद शेष बकाया राशि, यदि कोई हो, विशेष रूप से डिजाइन किए गए सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश की जाएगी। एसआईपी का विकल्प चुनने पर, परिवार को उसके द्वारा चयनित समयावधि के आधार पर सरकार द्वारा किए गए निवेश से रिटर्न मिल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments