करनाल : ब्लॉक इंद्री में शामिल हो गए हैं ब्लॉक कुंजपुरा के यह 9 गांव


करनाल : ब्लॉक इंद्री में शामिल हो गए हैं ब्लॉक कुंजपुरा के यह 9 गांव



28 अगस्त 2019, 7: 32 
PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन 
करनाल। जिला करनाल के 9 गांवों को कुंजपुरा खंड से हटाकर इन्द्री खंड में शामिल किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बताया कि इन्द्री खंड में सम्मिलित होने वाले गांवों में ग्राम पंचायत कलसौरा, बदरपुर, ब्याना, गढ़पुर खालसा, फाजिलपुर, जोहड़ माजरा, बीबीपुर ब्राह्मद्दण, बीबीपुर जाटान तथा शाहपुर शामिल हैं। ये सभी गांव पहले कुंजपुरा खंड में शामिल थे, जिनको अब इन्द्री खंड से जोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि ये गांव कुंजपुरा से दूर और इन्द्री के पास पड़ते थे। इन गांवों के लोगों को अपने कार्यों के लिए कुंजपुरा आने-जाने में दिक्कत होती थी। इसलिए ग्रामीणों की अपील पर सरकार ने इन गांवों को कुंजपुरा से हटाकर इन्द्री खंड में शामिल कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों में आसानी होगी।

Post a Comment

0 Comments