खिजराबाद व छछरौली के पेंडिंग काम पूरे करवाने का वादा कर गए मनोहर



खिजराबाद व छछरौली के पेंडिंग काम पूरे करवाने का वादा कर गए मनोहर 

25 अगस्त 2019, 7:09 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। सतीश


 यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने छछरौली और जगाधरी में सफेदा और पॉपुलर के लिए प्लाईवुड उद्योग के लाइसेंस देना शुरू किया  है जिससे उद्यमियों को और यहां के लोगों को लाभ हुआ है। सीएम मनोहर लाल जन-आशीर्वाद-यात्रा के दौरान जिला यमुनानगर के लेदी, खिजराबाद और छछरौली में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 4000 गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके अलावा, 2 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली के दामों में कमी की गई है और बिजली चोरी को भी रोका गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ने का 340 रुपये प्रति क्विंटल का देश में सबसे अधिक भाव दे रही है। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जो भी काम बच गए हैं उन्हें आगे पूरा करवा दिया जाएगा। इस मौके पर जगाधरी के विधायक व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments