नारायणगढ़ में जल्द खुलेगा बागवानी विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर
25 अगस्त 2019, 7:18 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
नारायणगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नारायणगढ़ में बागवानी विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर मंजूर हो चुका है और उसकी स्थापना जल्द होगी। मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि नारायणगढ़ की मिट्टी सोना उगलने वाली मिट्टी हैं। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल तक आप लोगों की सेवा की है और 850 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए हैं जिसके तहत खेल स्टेडियम व लड़कियों का कालेज बनाया जा रहा है। इसके उपरांत डहर में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने पांच साल तक भाजपा की सरकार बनाई थी और हमने मन लगाकर काम किया और आज मुझे पूरा संतोष हैं कि हमने कल्याण के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में जो काम शेष रह गए हैं अगली बार सरकार बनने पर पूरे कर दिए जाएंगे।


0 Comments