कश्मीर का मुद्दा भारत की जीत : चाहत पोपली


     कश्मीर का मुद्दा भारत की जीत : चाहत पोपली


 6 अगस्त 2019, 5:58 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। मिशन मोदी अगेन पीएम के पूर्व प्रदेश मंत्री चाहत पोपली ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करना मोदी सरकार का देश हित में लिया गया बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत की बहुत बड़ी जीत हुई है और हर भारतवासी इस फैसले से बहुत खुश है। चाहत पोपली ने कहा कि मोदी व शाह की जोड़ी ने सोमवार की नया इतिहास रचने हुए जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को खदेड़ दिया। इस फैसले को देश की जनता ने दिल से स्वीकार किया है। पोपली ने कहा कि दोनों धाराओं को हटाने के बाद इसकी वजह से जम्मू कश्मीर को मिले विशेषाधिकार खत्म हो गए। इन धाराओं के हटने से देश में खुशी का माहोल दिख रहा है। देश के कोने-कोने में लोग आतिशबाजी करके कश्मीर की भारतीय आजादी का जोर शोर से जश्न मना रहे हंै। चाहत पोपली ने इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताते कहा कि आज का दिन आजादी का दिन है। देश की जनता की उम्मीदो पर बीजेपी सरकार खरा उतरी है, विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है वे उनका भी आभार जताते हंै। चाहत पोपली ने कहा कि कांग्रेस के नेता जो बयानबाजी कर रहे हंै वो देशहित में नहीं हैे। कश्मीर और लदाख को अलग कर केंद्रशासित राज्य बनाए जाने की घोषणा के बाद लोग खुशी का इजहार कर रहे हंै। आमजन मोदी सरकार की जयघोष करने के साथ मिठाईयां बांट रहे हैं तथा भंडारों का आयोजन कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments