समाजसेवी मदनलाल की याद में गंगवा में चली पौधारोपण की बयार 


6 अगस्त 2019, 5:50 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार के समीपवर्ती गांव गंगवा में प्रसिद् समाज सेवी स्व. मदनलाल की 11 वीं पुण्य तिथि पर पौधारोपण व हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान पौधारोपण किया गया गया और 250 से अधिक पौधे लगाए गए। कुम्हार महासभा के उपप्रधान डा. लखी राम ने कहा कि आज के दौर में पौधो की कटाई लगातार हो रही है जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पडा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसका लाल पोषणा करना चाहिए। डा. लखी राम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समाज सेवी मदनलाल की पुण्य तिथि पर पौधा रोपण किया जाता है और पर्यावरण को सुधारने से हवन यज्ञ किया जाता है। गुरु आर्य नगर के आचार्य मान सिंह पाठक ने हवन यज्ञ किया। इस मौके पर सतबीर वर्मा पूर्व चेयरमैन, जिला पार्षद राजेश, कुम्हार सभा के प्रधान शेर सिंह  कीर्ताण , वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, धर्मपाल तवंर एक्सीयन,  सदीप कुलदीप गंगवा, रामचंद्र गंगवा, ओम प्रकाश बगला महेंद्र गंगवा ने पौधे लगाए। इस दौरान बलवंत सिंह, बलवंत गेदर, शेर सिंह, महेंद्र सिंह जिंदल, रामचंद्र जी सिरसा, धर्मेश जी दिल्ली, महेंद्र गंगवा, फकीर चंद, सतबीर पृथ्थी, बलवान, बलवंत ठेकेदार, रुलीराम, रामकुमार नोखवाल, सोहनलाल, रामजीलाल, हनुमान धोलू, रामेश्वर सैनी, ओमप्रकाश गेदर, ओम प्रकाश नोखवाल, साधुराम बैरीवाल, सोहनलाल, दयानंद सुथार, कृष्ण सुथार, राजू छाबडा, रामजीलाल, बंसीलाल, सुभाष, राजबीर सिंघरान हनुमान धोलू साहब सिंह, मुकनाराम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।