9 अगस्त को फतेहाबाद आ रहे हैं सीएम, बहादुर सिंह नगथला ने उकलानावासियों को दिया न्यौता


9 अगस्त को फतेहाबाद आ रहे हैं सीएम, बहादुर सिंह नगथला ने उकलानावासियों को दिया न्यौता 


6 अगस्त 2019, 5:46 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। 9 अगस्त को फतेहाबाद में भागीरथ जंयती मनाई जारही है। इस मौके पर आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मौजूदगी के लिए बहादुर सिंह नगथला न आज उकलाना में जनसभा कर आमजन को न्यौता दिया। इस अवसर पर बहादुर सिंह नगथला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनकल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन जन कल्याण योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा की सरकार भाजपा की होगी क्योंकि इस सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाए चलाई जा रही हंै और सभी योजनाओं का लाभ हर जरुरतमंद व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में  आनलाइन सिस्टम करके पारदर्शिता से लागू किया है इससे प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिला है। इसी दौरान बहादुर सिंह ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बीजेपी के पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सुभाष गुरुदास, सोनू, साहंबु वजीर, राजेश, मोहन, नंदलाल, ओमप्रकाश सतीश कुलदीप भगवान दास रमेश संजू, सतवीर विक्की, चंदू लाल दारा रोहताश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments