सरपंच सुरेंद्र घोड़ेला व सुलखनी से जेजेपी के वरिष्ठ नेता जिले सिंह व पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर भाजपा में शामिल

सरपंच सुरेंद्र घोड़ेला व सुलखनी से जेजेपी के वरिष्ठ नेता जिले सिंह व पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर भाजपा में शामिल



मीडिया जंक्शन न्यूज
बरवाला। भाजपा जिलाध्यक्षसुरेंद्र पुनिया द्वारा विशेष सदस्यता अभियान के तहत हल्का बरवाला के गांव शिकारपुर व सुलखनी का दौरा किया गया। इस दौरे में पूनियां ने भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया की अध्यक्षता में  गांव शिकारपुर के सरपंच सुरेंद्र घोड़ेला पंचो व सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए और सुलखनी से जेजेपी के वरिष्ठ नेता जिले सिंह एवं पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। जिलाध्यक्ष पुनियां ने भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिलवाए जाने का आश्वासन दिया और बरवाला हल्के में हुए 5 साल के विकास कार्यों से अवगत करवाया तथा कहा कि 122.99 लाख की लागत से गांव खरड़ अलीपुर से खोखा तक सड़क को मजबूत किया जाएगा। हरियाणा राज्य  कृषि विपणन  बोर्ड ने 12 से 18 फुट  तक चौड़ा और मजबूत करने के लिए 122.99 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है । उन्होंने बताया कि लोक (भवन एवं सड़कें) निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव खोखा से न्याना तक सड़क को 12 से 18 फुट तक चौडा और मजबूत करने की परियोजना रिपोर्ट नाबार्ड स्कीम के तहत तैयार की है और इसकी मंजूरी विधानसभा में मिल चुकी है जल्द ही इसका निर्माण कार्य आरम्भ होगा । पुनिया ने कहा  कि इसके अलावा  बरवाला पंघाल जेवरा बहबलपुर में लाखों रुपए की लागत से  स्टेडियम बनाए गए हैं  और  गांव बिच्छपड़ी में  पीएचसी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसके अलावा गावं धांसू  मिजार्पुर नियाना में  पानी की जो समस्या थी  लगभग 4 करोड़ 30 लाख की लागत से उस समस्या को दूर करने का काम लगभग पूरा हो चुका है  । इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमेन रणधीर सिंह धीरू, विस्तारक महीबीर गोदारा,  मीडिया प्रभारी हनी नागपाल, प्रवीण सैनी, अनुप सैनी, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सांगा, सरपंच नरेश अलीपुर, खोखा सरपंच धीरेन्द्र हुडडा, सरपंच मनोहर भाकर, मुकेश शर्मा, रत्न चोपड़ा, राजेन्द्र धांसू, मनजीत पूनियां व सुरेश पूनियां आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments