झज्जर : कौशल केंद्र के रूप में विकसित होंगे किसान मॉडल स्कूल




झज्जर : कौशल केंद्र के रूप में विकसित होंगेकिसान मॉडल स्कूल 

28 अगस्त 2019, 5:44 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
झज्जर। जिला झज्जर में स्थापित दो किसान मॉडल स्कूलों को कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आईएएस अधिकारी स्वर्गीय रामनिवास के नाम पर गांव सुभाना में किसी ना किसी प्रकल्प का नाम रखा जाएगा। गत दिवस  यह ऐलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। वे यहां जन आर्शीवाद यात्रा के तहत पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे अपने पशुओं का बीमा अवश्य करवाएं क्योंकि बीमे की राशि केवल 10 पैसे प्रतिदिन है अर्थात 100 रुपये में 3 वर्ष के लिए पशुओं का बीमा किया जाता है। उन्होंने कहा कि बादली हलके के सुबाना गांव न केवल स्वतंत्रता सेनानी खिलाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि सैनिकों प्रशासनिक अधिकारियों के नाम से भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री  ने इसी गांव के पूर्व आईएएस अधिकारी रामनिवास को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बड़े महत्वपूर्ण विभागों में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया और वे पिछले कुछ दिनों बीमार चल रहे थे और उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ की विशेष सराहना की जिन्होंने कृषि एवं ग्रामीण विकास को एक नई दिशा दी है, इस कारण से लोग उन्हें छोटा स्वामीनाथन भी कहने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और ई दिशा, अटल सेवा केंद्र व सरल केंद्रों के माध्यम से नागरिक सेवाएं लें। उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार के समय गांव सुभाना, चरखी दादरी के भैरवी गांव में किसान मॉडल स्कूल खोले गए थे परंतु उनके भवन का प्रयोग नहीं हो रहा और वे बेकार पड़े हैं, किसानों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने उपरांत कोई न कोई हुनर का कार्य सीखें, इसीलिए कौशल विकास केंद्र बनाए जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments