लो आ गया सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर का परिणाम
28 अगस्त 2019, 5:36 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषाओं) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न बोर्डों/निगमों तथा विभागों के लिए विज्ञापन संख्या 12/2015, कैटेगिरी संख्या 08 के तहत सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषाओं) के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उन्होंने आगे बताया कि लिखित परीक्षा, प्रमाण-पत्रों की जांच तथा साक्षात्कार के बाद आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।


0 Comments