गुरुग्राम को आज मिली 53 करोड़ की इन 8 विकास परियोजनाओं की सौगात


गुरुग्राम को आज मिली 53 करोड़ की इन 8 विकास परियोजनाओं की सौगात 


28 अगस्त 2019, 12:58 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन 
गुरुग्राम। साईबर सिटी गुरुग्राम को आज 53 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान गुरुग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विश्राम गृह परिसर में इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 23 करोड़ रुपये की 4 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और लगभग 30 करोड़ रुपये की चार अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लगभग पोने 8 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया 10 लेन का सिंथेटिक ट्रैक, गांव चकरपुर में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लगभग 8.7 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया कैमरा म्यूजियम, लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सुभाष नगर में बनाया गया बूस्टिंग स्टेशन तथा हरियाणा सीएसआर एडवाइजरी बोर्ड द्वारा पावर ग्रिड कॉपोर्रेशन आफ इंडिया के सीएसआर फंड के सहयोग से लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि से गांव कुकरोला में बनाया गया ग्राम पंचायत भवन एवं सामुदायिक केंद्र शामिल है। सुभाष नगर के बूस्टिंग स्टेशन से भीम नगर, अशोक पुरी, रतन गार्डन, शिवपुरी, सुभाष नगर तथा जैकबपुरा मे रहने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होगी।मुख्यमंत्री ने जिन 4 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से गांव सिकंदरपुर में जलाशय का जीर्णोद्धार, लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से गांव वजीराबाद में जलाशय परियोजना का जीर्णोद्धार, नगर निगम गुरु ग्राम के लगभग पौने  7 करोड़ रुपये की लागत से साउथ सिटी फेस एक में रोड, सीवर लाइन तथा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना और नगर निगम गुरुग्राम के ही लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मण विहार क्षेत्र में बूस्टिंग स्टेशन बनाकर उस क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने की परियोजनाएं शामिल हैं।इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक उमेश अग्रवाल और तेजपाल तंवर, मेयर मधु आजाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments