गुरुग्राम में बोले सीएम, हमारा अनुभव सेवा का न कि विरोधियों की तरह लूट-खसोट का


गुरुग्राम में बोले सीएम, हमारा अनुभव सेवा का न कि विरोधियों की तरह लूट-खसोट का 


28 अगस्त 2019, 12:37 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन 
गुरुग्राम। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे अनुभवहीन के आरोपों पर आज सीएम मनोहर लाल ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने विरोधियों द्वारा अनुभवहीन होने के आरोप पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हमारा अनुभव लोगों की सेवा का था जबकि कुछ लोगों ने लूट खसूट का अनुभव बनाया हुआ था। आज वे यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गांव घाटा, सिकंदरपुर और सुखराली में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि अगले 5 सालों के दौरान राज्य के प्रत्येक घर की रसोई में पानी पहुंचाया जाएगा और ऐसी व्यवस्था सरकार ने करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में वर्तमान सरकार बनने के बाद हमने लो प्रोफाइल रहकर जनता की सेवा की है और हर वर्ग के कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा परिवार प्रदेश की 2.5 करोड़ जनता है और हमारा मुख्य उद्देश्य लोगो के जीवन स्तर को सुगम बनाना है। प्रदेश में इज आॅफ डूइंग बिजनेस के साथ साथ इज आॅफ लिविंग की व्यवस्था की है और अब आप लोगों को किसी कार्य के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते क्योंकि अधिकतर सेवाएं आॅनलाइन शुरू कर दी गई है जिनको निर्धारित अवधि में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है क्योंकि सरकारी नौकरियां सीमित है इसलिए युवाओं को उद्योगों में रोजगार हेतु हुनरमंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता अगले कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देगी।इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला, मेयर मधु आजाद, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर यादव, भाजपा नेतासमय सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग व भारी तादाद में वर्कर व आमजन मौजूद रहे। cm manohar lal in gurugram

Post a Comment

0 Comments