जम्मू-कश्मीर के बंटवारे पर तिलमिलाई महबूबा, बोली फैसले के होंगे भयावह परिणाम


जम्मू-कश्मीर के बंटवारे पर तिलमिलाई महबूबा, बोली फैसले के होंगे भयावह परिणाम 

5 अगस्त 2019, 1:03 AM 
मीडिया जंक्शन न्यूज
नई दिल्ली,एजेंसी। जम्‍मू-कश्‍मीर में लागू धारा 370 व 35-ए हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद इस पर राजनीति तेज हो गई है। खासकर जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता बुरी तरह से तिलमिला उठे हैं। धारा 370 व 35-ए हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र का काला दिन करार दिया  है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद उपमहाद्वीप में इसके भयावह परिणाम होंगे। भारत सरकार के इरादे स्पष्ट हैं। वे चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर के लोग आतंकित हों। कश्मीर पर भारत अपने वादों को निभाने में विफल हो चुका है। आज भारतीय लोकतंत्र में सबसे काला दिन है। भारत सरकार की अनुच्छेद 370 को रद्द करने का एकतरफा निर्णय गैरकानूनी और असंवैधानिक है जो भारत को जम्मू-कश्मीर में एक व्यावसायिक शक्ति बना देगा।' वहीं भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा 'मैं सही साबित हुआ। अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए हमें संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अमित शाह ने संसद को एक प्रस्ताव के माध्यम से सूचित किया।अनुच्छेद 370 का आज खत्म हो गया।' इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने इस फैसले को 'बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए लिखा है श्रेष्ठ भारत-एक भारत का अभिनन्दन।

Post a Comment

0 Comments