हरियाणा में दोबारा भाजपा की सरकार बनाओ, गृह जिले में ही होंगे चंडीगढ़ के काम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है यह बड़ा दावा
25 अगस्त 2019, 6:36 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं आना पढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांवों में 3 करम की पक्के सडकें बनवाई जा रही हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा 748 करोड़ रुपये की राशि से शिवधाम नवीकरण योजना के तहत शिवधामों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि वहां पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सढौरा साधु-संतों और पीर-बैरागियों की धरती है और गुरु गोबिंद सिंह तथा बीर बंदा बहादुर बैरागी का नाम यहां से जुड़ा हुआ है और वे इस धरती को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आज सढौरा आए हैं और सढौरा से जुड़ी यादें उन्हें स्मरण हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वे साईकिल और मोटर साईकिल पर बहुत घुमे हैं और यहां का हर क्षेत्र उन्होंने देखा है। मनोहर लाल ने सढौरा कस्बे के कई लोगों का नाम लेते हुए कहा कि वे उनके मित्र हैं और उन्होंने यहां से संगठन की नींव रखी थी तब उन्हें यह आभास नहीं था कि एक दिन वे मुख्यमंत्री बनकर यहां आएंगे।

0 Comments