स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करेगा रैडक्रास


स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करेगा रैडक्रास
चेयरपर्सन जूही मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हॉस्पिटल वेलफैयर सैक्शन की बैठक में लिया फैसला 
5 अगस्त 2019, 9:20 AM 
मीडिया जंक्शन न्यूज 




 हिसार। भारतीय रैडक्रास सोसायटी एवं जिला शाखा हिसार के हॉस्पिटल वेलफैयर सैक्शन की बैठक का आयोजन उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की धर्मपत्नी हॉस्पिटल वेलफैयर सैक्शन की चेयरपर्सन जूही मीणा की अध्यक्षता में रैडक्रास भवन में हुई। इस बैठक में हॉस्पिटल वेलफैयर सैक्शन की 28 महिला सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी व चेरिटेबल हस्पतालों के मरीजों व संस्थाओं के दिव्यांग छात्रों को फल, बिस्कुट व मिठाई इत्यादि का वितरित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त हॉस्पिटल वेलफैयर सैक्शन को क्रियाशील करने के लिए जिन गांवों में सीएचसी व पीएचसी सैंटर है, वहां की ग्रामीण महिलाओं को होस्पीटल वेलफैयर के साथ जोड़ने पर भी मंथन किया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन जूही मीणा ने रैडक्रास परिसर में पौधा रोपण किया। बैठक के उपरांत हॉस्पिटल वेलफैयर सैक्शन की सदस्य महिलाओं ने सामान्य अस्पताल में दाखिल मरीजों को भोजन भी वितरित किया।

Post a Comment

0 Comments