राज्यसभा सांसद डा. सुभाष चन्द्रा बोले, पूरे हरियाणा में सबसे स्वच्छ है आदमपुर सरकारी अस्पताल
आदमपुर कपास मण्डी में आयोतिज ग्राम उत्सव कार्यक्रम में की शिरकत
5 अगस्त 2019, 9:13 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सुभाष चन्द्रा फाऊडेशन की और से आदमपुर की कपास मण्डी ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। ग्राम उत्सव में राज्यसभा सांसद डा. सुभाष चन्द्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमने अपने इलाके उपलब्धियों को किसानों, पंचायतों और पांचों गांवों ने मिलकर साथ दिया तो इसका ही नतीजा है कि आज हम 4 अगस्त को ग्राम उत्सव के रूप में मना रहे हैं और अगले वर्ष जब हम ग्राम उत्सव मनाएगें तो यहां पर कम से कम 10 हजार लोगों की भीड़ उपस्थित होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से चाहे वो बीज बेचने वाली कम्पनियां हो, चाहे फट्रीलाईचर बेचने वाली कम्पनियां हो वे यहां पर आकर अपनी स्टॉल भी लगाएगें और आपकी सहायता भी करेंगें। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई वर्ष पहले मैनें पांचों गांवों को गोद लेने का ऐलान किया था क्योंकि में भी इस गांव से पैैदा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि आदमपुर का सरकारी अस्पताल हिसार के सरकारी अस्पताल से भी अधिक अच्छा अस्पताल है और पूरे हरियाणा में सबसे अच्छा, स्वच्छ अस्पताल है और सरकार से 5 लाख रुपए का भी ईनाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार से एक्सरे मशीन को आॅपरेट करने वाले रोडियोलोजिस्ट की मांग करूंगा और अगर सरकार रेडियों लोजिस्ट लगा देती है तो इस अस्पताल को अपनी तरफ से अल्ट्रा साऊण्ड मशीन और अन्य मशीने दे दूंगा। अब मरिजों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अस्पताल में आॅपरेशन डियेटर चालू हो चुका है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि मैं सारथी बनकर साथ दूगां और काम आप लोगों को करना पड़ेगा। हलके में मेरे द्वारा ढाई वर्षो में लगभग 40 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए है। हलके में सीवर लगवाने की 35 करोड़ रुपए की स्कीम रहती है और इस स्कीम पर भी काम करवाया जाएगा। इस अवसर पर एफ.पी.ओ. चेयरमैन डा. नरेन्द्र, एफ.पी.ओ. डायरेक्टर कृष्णा, देवेन्द्र, दीपक, विक्रम सतबीर, प्रदीप, सोन व कंचन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
आदमपुर में खुली 6 खेल नर्सरियां, 5 और खुलेंगी
डा. सुभाष चन्द्रा ने कहा कि हलके में 11 खेल नर्सरीकी स्कीम आई है जिसमें 6 खेल नर्सरी एक अगस्त से शुरू हो चुकी हंै जिसमें 150 बच्चों को फायदा होगा और हर बच्चे को 2 हजार रुपए महीने स्कॉलरशीप के रूप में दी जाएगी तथा शेष बची हुई खेल नर्सरियों को भी आने वाले समय में चालू करने की कौशिश है। इन खेल नर्सरियों में 11 कोच, खेल का सारा समान होगा और इन नर्सरियों से प्रशिक्षित बच्चे नैशनल लेवल पर पंहुच चुके हंै और आगे एशियन गैम में जीतना है और उसके बाद विश्व स्तर पर जीतना है जिससे माता-पिता, हलके, शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करना है।

0 Comments