सिरसा : कोटली के मिडल स्कूल को 10+2 तक अपग्रेड करने पर बोले ग्रामीण, थैंक्स सीएम मनोहर लाल

सिरसा : कोटली के मिडल स्कूल को 10+2 तक अपग्रेड करने पर बोले ग्रामीण, थैंक्स सीएम मनोहर लाल 
कालांवाली विधायक बलकौर सिंह ने किया शुभारंभ 
गांव सरपंच स्वर्णजीत कौर समेत मौजूद रहे गणमान्य लोग




हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। गांव कोटली की बेटियों को अब मिडल से आगे की पढ़ाई के लिए सिरसा व दूसरे गांवों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा गांव कोटली स्थित राजकीय कन्या मिडल स्कूल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है तथा ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। विद्यालय अपग्रेड होने की खुशी में गत दिवस एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कालांवाली विधायक बलकौर सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तथा विद्यालय क अपग्रेड होने का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार से आए रघुवीर सिंह खंगरावत कर रहे थे। इस अवसर पर गांव कोटली की सरपंच स्वर्णजीत कौर, सरपंच प्रतिनिधि देव सिंह, ढ़ाणी रामपुरा सरपंच चंद्रप्रकाश, सरपंच थेड़ी बाबा सावण सिंह स्वर्णपाल, सरपंच झोंपड़ा व सरपंच हांडी खेड़ा सहित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments