शर्मनाक : इस शराबी ने तो सारी हदें ही पार कर दी, 10 हजार रू लेकर पत्नी को कर दिया दोस्त के हवाले, किया गंदा काम


शर्मनाक : इस शराबी ने तो  सारी हदें ही पार कर दी, 10 हजार रू लेकर पत्नी को कर दिया दोस्त के हवाले, किया गंदा काम 

11 सितंबर 2019, 6:34 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। इस शराब ने न जाने कितने घरों को शमशान बना डाला है। शराब पीकर गाली-गलौज व जूतम-पैजार तो आम बात है लेकिन शराब की लत्त पूरी करने के लिए अपनी जीवनसंगिनी को दोस्तों के हवाले कर देना, इसे क्या कहेंगे आप। शर्मनाक ही ना। शर्मनाक नहीं बेहद शर्मनाक। ऐसा ही एक शर्मनाक वाक्या प्रकाश में आया है यमुनानगर के बूड़िया इलाके में। यहां 40 वर्षीय एक महिला से उसके पति के दोस्त ने ही दुराचार किया है और वह भी उसके पति के कहने पर। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति उसके दोस्त व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए। उसका पति शराब पीता है और आए दिन मारपीट करता है। तंग आकर वह फरवरी में बच्चों के साथ अलग रहने लगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराबी पति से तंग आकर विवाहिता अलग रहने लगी। बावजूद पति ने रुपयों के खातिर जो साजिश रची वह शर्मनाक है। पति अपने दोस्त के साथ पत्नी के घर पहुंच गया। यहां उसे बंधक बनाकर दोस्त से दुष्कर्म कराया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।आरोप है कि पति उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाता था। 1 सितंबर की रात को उसका पति दोस्त के साथ आया और उसने दोस्त के साथ सोने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने कहा कि उसने 10 हजार रुपये लिए हैं। विरोध करने पर गाली गलौज कर वह चला गया। फिर करीब साढ़े 12 बजे दोनों आए। उसे बंधक बना लिया। उसके दोस्त ने उसके साथ गलत काम किया। फिर धमकी देकर चले गए। उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। बच्चे भी उस समय बाहर गए थे। अब 8 सितंबर को फिर से उसका दोस्त आया। गलत कार्य का दबाव बनाने लगा, लेकिन आत्महत्या की धमकी देकर महिला ने उसे वहां से भगा दिया था। बूड़िया थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments