फरीदाबाद : पड़ौस की दुकान पर सामान लेने गई थी 15 साल की किशोरी, हैवान दुकानदार ने कर डाला यह काम

पड़ौस की दुकान पर सामान लेने गई थी 15 साल की किशोरी, हैवान दुकानदार ने कर डाला यह काम 

हत्या कर 15 किमी दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दी लाश
पुलिस को है दुराचार के बाद मर्डर किए जाने की आशंका 


11 दिसंबर 2019,7:00 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
फरीदाबाद। हद हो गई हैवानियत की। 11 दिन पहले पड़ौसी दुकानदार 15 साल की किशोरी को पड़ौसी दुकानदार दोपहर में मिलने के बहाने कार में बैठाकर ले गया और 15 किमी दुर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ दिया।  11 दिन बाद पुलिस ने शक के आधार पर वसीम नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब जाकर पूरी घटना का खुलासा हुआ। वसीम की निशानदेही पर पुलिस, फारेंसिक टीम और डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कबूलपुर खादर से किशोरी का शव बरामद कर लिया गया।
दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। पुलिस ने यमुना खादर में कबूलपुर स्थित कैप्टन फार्म में गड्ढे में दबे शव को खोदकर निकाला और बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमॉर्टम पीजीआई रोहतक में होगा। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है, लेकिन पूरा पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं, परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन ही उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर लड़की को तलाश करने की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस उलटा उन्हीं पर सबूत लाने का दबाव बनाती रही। कांग्रेस विधायक ललित नागर ने खेड़ी पुल थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से सस्पेंड करने की मांग की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता की बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर की दुकान है। उन्हीं के पास में ही प्रदीप नामक व्यक्ति की परचून की दुकान है। पिता का आरोप है कि बेटी 30 अगस्त दोपहर को सामान लेने प्रदीप की दुकान पर गई लेकिन लौटकर वापस नहीं आई।

Post a Comment

0 Comments