हिसार : 15 दिन में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण रेडक्रॉस से ले लें रजिस्ट्रड दिव्यांग


हिसार : 15 दिन में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण रेडक्रॉस से ले लें रजिस्ट्रड दिव्यांग 



11 सितंबर 2019, 10:52 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। ऐसे दिव्यांग अपने कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण 15 दिन के भीतर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं जिन्होंने अलग-अलग खंडों में आयोजित किए गए पंजीकरण शिविरों में अपना रजिस्ट्रेशन तो करवा लिया था लेकिन किसी कारणवश अभी तक उपकरण प्राप्त नहीं कर सके हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रविंद्र लोहान ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व जिला प्रशासन द्वारा अलिम्कों कंपनी के सहयोग से हिसार जिले में दिव्यांग व्यक्तियों हेतु कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए वर्ष 2016, 2017 तथा 2018 में खंड स्तर पर शिविर लगाकर उनका पंजीकरण किया गया था। उक्त अवधि में जिस भी दिव्यांग ने पंजीकरण करवाया था उन्हें गत 13 अगस्त को नारनौंद में आयोजित कृत्रिम अंग वितरण समारोह में ये उपकरण वितरित किए गए थे। जिस दिव्यांग ने किसी कारणवश उस कार्यक्रम में अपना कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्राप्त नहीं किया वह 15 दिन के अंदर-अंदर अपना कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हिसार में दिल्ली रोड स्थित भारतीय रेडक्रॉस कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त कर कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments