हिसार : नेशनल लोक अदालत 14 को, सुनवाई के लिए पांच बैंच गठित


हिसार : नेशनल लोक अदालत 14 को, सुनवाई के लिए पांच बैंच गठित


11 सितंबर 2019, 10:55 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला में 14 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए पांच बैंच गठित की गई हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिनमें विवादित पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामलों का समाधान करवाया जाएगा। हिसार में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश अरुण कुमार सिंगल की अध्यक्षता में गठित बैंच द्वारा यूनाइटेड इंडिया इंश्युरेंस कंपनी, रिलायंस इंश्युरेंस कंपनी, इफको टोकियो इंश्युरेंस कंपनी, टाटा एआईजी इंश्युरेंस कंपनी, एचडीएफसी इंश्युरेंस, चोलामंडलम इंश्युरेंस कंपनी, श्रीराम जनरल इंश्युरेंस, भारती एक्सा, यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्युरेंस कंपनी, बिजली संबंधी मामलों तथा अपनी स्वयं की अदालत के मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश वेद प्रकाश सिरोही की अदालत पारिवारिक मामलों, न्यू इंडिया इंश्युरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्युरेंस कंपनी, नेशनल इंश्युरेंस कंपनी, बजाज इंश्युरेंस कंपनी, रॉयल सुंदरम इंश्युरेंस कंपनी, मैग्मा जीआईसी, एसबीआई, जीआईसी, अन्य बीमा कंपनियों के साथ ही अपनी व अन्य अदालतों में चल रहे आपराधिक व सिविल मामलों की सुनवाई करेगी। सीजे (जेडी) जेएमआईसी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित बैंच में उनकी अदालत के अलावा सिविल जज निधि बंसल, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वर्षा जैन व एसीजे जसबीर की अदालतों में विचाराधीन सिविल व क्रिमनल मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल जज अमनदीप कुमार की अध्यक्षता में गठित बैंच द्वारा उनकी अदालत के अलावा सीजे महेंद्र सिंह, अश्विनी गुप्ता, मनोज दहिया, रिचु व गगनदीप गोयल की अदालतों में विचाराधीन सिविल व क्रिमिनल के मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हांसी में सिविल जज मनजीत पाल की अध्यक्षता में गठित बैंच अपनी अदालत के अलावा एसीजे निशा व सिविल जज गिरराज सिंह की अदालतों में विचाराधीन सिविल व क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments