निसिंग : नगरपालिका ने वार्ड 13 में चलाया सफाई अभियान
आमजन के सहयोग बिना स्वच्छता असंभव : नरवाल
11 सितंबर 2019, 11:07 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे के वार्ड नंबर 13 में स्थानीय नगरपालिका की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान व सचिव देवेंद्र नरवाल ने किया गया। जिसके तहत वार्डवासियों को कचरे के सही निष्पादन के प्रति जागरूक किया गया ताकि अपने गली मौहल्ले में स्वच्छता बरकरार रखी जा सके। देवेंद्र परवाल ने बताया कि तीन अलग अलग चरणों में स्वच्छता अभियान चलाया जाऐगा। 11 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलने वाले पहले चरण में अलग अलग प्रकार की स्वच्छता संबंधित जागरूकता फैलाई जाऐगी। जिसमें पालीथिन व प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल नही करने की सीख दी जाऐगी। वहीं लोगों को घरों व आसपास में स्वच्छता कायम रखने के प्रति जागरूक किया जाऐगा। उन्होंने मौके पर वार्ड में घरों के आसपास खाली प्लाटों, नालों व गलियों में डाले जाने वाले गोबर व अन्य कचरे की साफ सफाई करवाई। वहीं वार्डवासियों को दोबारा घरों के एकत्रित कचरे को नगरपालिका की गाडी में डालने की सीख दी। ताकि अस्वच्छता से उत्पन्न बीमारियों से बचा जा सके। उनका मकसद कस्बे में स्वच्छता कायम करने से है। ताकि इस बार प्रदूषण व प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाई जा सके। उजो आमजन के सहयोग से संभव है। इस मौके पर नपा उपयेरमैन विनोद सिंगला,, बिल्लू व कृष्णसेन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
![]() |
| निसिंग। वार्ड 13 में गली में झाडू लगाकर अभियान का शुभारंभ करते नपा अधिकारी व कर्मचारी। |


0 Comments