मिशन चंद्रयान-2 : पीएम मोदी के गले लग छलक पड़े इसरो चेयरमैन के आंसू, वीडियो में देखिए बेहद ही भावुक पल

मिशन चंद्रयान-2 : पीएम मोदी के गले लग छलक पड़े इसरो चेयरमैन के आंसू, वीडियो में देखिए बेहद ही भावुक पल 

कोलकाता, एजेंसी । चंद्रयान- 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद जहां एक ओर पूरा देश वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई कर रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय पहुंचे और यहां से पूरे देश और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे। तभी ईसरो चीफ के. सिवन भावुक हो गए और पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे। पीएम मोदी भी थोड़े भावुक हुए और इसरो चीफ को गले लगाया और पीठ थपथपाकर उनका हौंसला बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments