हरियाणा महाभारत 2019 : टिकट के लिए बाबाओं व तांत्रिकों की शरण में नेता जी, प्लीज ! टिकट दिलवा दो

हरियाणा महाभारत 2019 : टिकट के लिए बाबाओं व तांत्रिकों की शरण में नेता जी, प्लीज ! टिकट दिलवा दो 




16 सितंबर 2019, 10: 53 AM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा की चुनावी महाभारत के लिए अभी सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने पत्ते खोले नहीं हैं। चुनाव लड़ने के ख्वाब संजोए नेताओं को अब रात के सपने में भी टिकट दिखाई देने लगी है। सभी पार्टियों में जहां टिकट को लेकर जोर-आजमाईश चल रही है वहीं टिकट की चाहत रखने वाले कुछ नेताओं ने बाबाओं, तांत्रिकों व अलग-अलग धार्मिक डेरों की शरण लेनी शुुर कर दी है। कोई बाबाओं के आगे नतमस्तक होकर टिकट के लिए आर्शीवाद मांग रहे हंै तो कोई पुजारियों व तांत्रिकों के चक्कर काट रहे हैं। कुल मिलाकर टिकट के चाह्वान कुछ नेताओं ने श्राद्ध के साथ ही धर्मिक कार्यों को भी एकाएक बढ़ावा दे दिया है। किसी को अपने बेटे के लिए टिकट चाहिए तो किसी को अपने खुद के लिए। कोई अपनी पत्नी को टिकट मिलने का आशीर्वाद मांग रहा है तो कोई अपनी बहू व बेटी के लिए। बस हर तरफ सभी पार्टियों में टिकट ही टिकट की चर्चा है। टिकट के आशीर्वाद के लिए बाबाओं की शरण में जाने वाले हिसार के एक वरिष्ठ नेता सहित कई नेता शामिल हैं। अब देखना यह है कि बाबाओं और तांत्रिकों के पास नतमस्तक होने वाले किन नेताओं को टिकट का आशीर्वाद मिलता है। असल तस्वीर तो सभी सीटों पर राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवार तय किए जाने के बाद ही साफ हो पाएगी।

अभी जननायक जनता पार्टी ने किया है इन उमम्मीदवारों का ऐलान 
विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले जननायक जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की हैं। जेजेपी ने एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक समेत 7 वरिष्ठ नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया हैं। इनमें पूर्व मंत्री हर्ष कुमार हथीन से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम नारनौंद से प्रत्याशी, उकलाना से पूर्व विधायक अनूप धानक जेजेपी उम्मीदवार होंगे। वहीं जेजेपी ने पानीपत ग्रामीण से देवेंद्र कादियान, महेंद्रगढ़ से राव रमेश पालड़ी, नारनौल से कमलेश सैणी और बावल से श्याम सुंदर को टिकट दी हैं।  उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी ने युवा, महिला समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए मजबूत, शिक्षित, युवा और विकासवादी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

Post a Comment

0 Comments