हस्तियों के सम्मान का गवाह बना हेरिजेट विलेज ढंढूर

हस्तियों के सम्मान का गवाह बना हेरिजेट विलेज ढंढूर

राह ग्रुप फाउंडेशन की अवार्ड सेरेमनी आभार-2019 में नामी हस्तियों ने की शिरकत
प्रदेश के सबसे बड़े एम.जी. एडवेंचर एण्ड थीम पार्क में हुआ सम्मान समारोह




16 सितंबर 2019, 12:26 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
हिसार। शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति विकास व विभिन्न क्षेत्रोंं में सराहनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 351 हस्तियों को राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से हेरिटेज विलेज ढंढूर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एम.जी. एडवेंचर एण्ड थीम पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राह ग्रुप के इस सातवें प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह की अध्यक्षता राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान ने संयुक्त रुप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राईजिज के चेयरमैन डा. कमल गुप्ता ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रही। अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हाऊसफेड के पूर्व चेयरमैन जोगीराम सिहाग, राह ग्रुप के संरक्षक डा. अनुराग बिश्रोई, पंचायती राज के निदेशक सुमित कुमार, मेयर गौतम सरदाना, बीआरसीएम एजुकेशन गु्रप के निदेशक डॉ. एस. के. सिन्हा व समाजसेविका वीना अरोड़ा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा शिक्षा, खेल व समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां इन अवार्ड समारोह में मौजूद रही। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यअतिथि सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों का मान-सम्मान करके राह गु्रप फाउंडेशन ने जो सार्थक पहल की है, आने वाले दिनों में उसके सकारात्मक परिणाम होंगे, इससे दूसरे भी समाज कल्याण के कार्यों के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंंडेशन के वाईस चेयरमैन रामनिवास शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार नवोदियन सुदेश चहल व राह क्लब हिसार के अध्यक्ष रामअवतार वर्मा ने बताया कि राह ग्रुप के सामाजिक सरोकारों की कड़ी में वर्ष 2019-20 की इस अवार्ड सरेमनी में 21 हस्तियों को हरियाणा गौरव अवार्ड, 101 को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड, 51 अध्यापकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, सात कलाकारों को सूर्यकवि बाजे भगत अवार्ड, 10 अधिकारियों को बेस्ट आॅफीसर अवार्ड, तीन कोच को बेस्ट कोच, दो सरपंचों बेस्ट सरपंच अवार्ड, चार खिलाडिय़ों को बेस्ट प्लेयर अवार्ड, दो इंजीनियरों, दो वैज्ञानिकों, आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वालों, रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, बेटियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने, समाजसेवा, हरियाणवीं संस्कृति के विकास में सराहनीय योगदान देने वाली संस्थाओं, चिकित्सकों, फार्मासिस्टों व गणमान्य हस्तियों को सम्मानित किया गया। इन अवार्डों के लिए प्रदेश भर से 5116 से अधिक आवेदन आए थे, हालांकि इन अवार्ड पाने वालों में 21 ऐसी भी हस्तियां संस्थाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने आवेदन नहीं किया था और उनके कामकाज का मुल्याकंन स्वयं राह ग्रुप फाउंडेशन की ज्यूरी ने किया था।

हिसार को मिले सर्वाधिक अवार्ड
राह ग्रुप फाउडेशन की अवार्ड सेरेमनी आभार-2019-20 में पूर्ण-रुप से हिसार छाया रहा। संस्था की ओर से तय अवार्ड की सभी श्रेणियों में फिरोजा नगरी का जादू सिर चढकर बोला। बेस्ट प्रिंसिपल, समाजसेवा, एन.जी.ओ., बेस्ट टीचर, सूर्य कवि बाजे भगत अवार्ड सहित सभी 21 श्रेणियों में हिसार के अवार्डियों ने 52 अवार्ड प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि फतेहाबाद में 32, जींद जिले के अवार्डियों को 26, भिवानी, रोहतक व महेन्द्रगढ़ के अवार्डियों को 11-11 अवार्ड मिले।

होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मान 
राह ग्रुप फाउंउेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष 5000 विद्यार्थियों को सम्मानित करने की कड़ी में इस दौरान प्रदेश के दस होनहार विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। राह ग्रुप फाउंडेशन की बहुप्रतिष्ठित हिन्दी ज्ञान प्रतियोगिता व एचबीटीएसई परीक्षा के टॉपरों को गोल्ड मैडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

हरियाणवीं का रहा जलवा
राह ग्रुप फाउंउेशन की अवार्ड सेरेमनी आभार-2019 के दौरान लक्ष्य पब्लिक स्कूल धान्सू के विद्यार्थियों ने एक से बढकर एक हरियाणवीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांध दिया। ठेठ हरियाणवीं भाषा में गाए गए गीतों व कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की दर्जनों बेटियों की उपलब्धियों के माध्यम से हरियाणा प्रदेश की बेटियों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की महिलाओं की उपलब्धियों का जिक्र किया गया। इस दौरान अवार्डियों को लिंगानुपात की स्थिति सुधारने, पौधारोपण को बढ़ावा देने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलवाई गई। 

Post a Comment

0 Comments