हिसार : एसआर इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या सारिका कामरा को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड
राह ग्रुप फाउंडेशन की अवार्ड सेरेमनी आभार-2019 में नामी हस्तियों ने की शिरकत
प्रदेश के सबसे बड़े एम.जी. एडवेंचर एण्ड थीम पार्क में हुआ सम्मान समारोह
.
16 सितंबर 2019, 1:03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति विकास व विभिन्न क्षेत्रोंं में सराहनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 351 हस्तियों को सम्मानित करने की कड़ी में गांव हरिकोट स्थित एसआर इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या सारिका कामरा को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान हेरिटेज विलेज ढंढूर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एम.जीएडवेंचर एण्ड थीम पार्क में राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में हुए संस्था के सातवें प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में ये अवार्ड मुख्यअतिथि सांसद सुनीता दुग्गल व हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राईजिज के चेयरमैन डा. कमल गुप्ता ने प्रदान किया। इस दौरान अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हाऊसफेड के पूर्व चेयरमैन जोगीराम सिहाग, राह ग्रुप के संरक्षक डा. अनुराग बिश्रोई, पंचायती राज के निदेशक सुमित कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, बीआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डा. एस. के. सिन्हा व समाजसेविका वीना अरोड़ा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा शिक्षा, खेल व समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां मौजूद रही। एस. आर. इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या सारिका कामरा का कहना है कि राह संस्था के इस अवार्ड से उनका हौसला बढ़ा है और वो इससे पहले से अधिक जिम्मेवारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित हुई हैं। उनका कहना है कि वे राह संस्था के गरीब व जरुरतमंद लोगों की मदद करने, विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में पहले से अधिक बेहत्तर कार्य करेगी।

हिसार। एमजी एडवेंचर एण्ड थीम पार्क में राह ग्रुप फाउंडेशन की अवार्ड सेरेमनी के दौरान अवार्ड प्राप्त करते प्राचार्या सारिका कामरा। तस्वीर : हरियाणा मीडिया जंक्शन |

0 Comments