हरियाणा : इस बार एडवाइस बेस मोबाईल ऐप से हो रही है जनगणना-2021
21 सितंबर 2019, 2:20 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा/ऐलनाबाद। हरियाणा में जनगणना-2021 का कार्य सिरसा के खंड ऐलनाबाद से शुरु हो गया है। इस बार जनगणना की खास बात यह है कि जनगणना एक खास तरह की एडवाइस बेस मोबाइल ऐप से की जा रही है। हरियाणा में ऐसा पहली बार किया जा रहा है। हरियाणा जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक प्रेरणा पुरी ने आज ऐलनाबाद में जनगणना 2021 के पूर्व परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। फिलहाल तहसील के गांव मिजार्पुर, कृपाल पट्टी, धोलपालिया, बेहरवाला खुर्द में जनगणना का काम जारी है। इस दौरान निदेशक प्रेरणा पुरी ने जनगणना कार्य में लगे हुए प्रगणक, सुपरवाइजर की एक बैठक ली तथा कार्य के दौरान उनके अनुभवों से अवगत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का कार्य एक एडवाइस बेस मोबाइल ऐप पर चल रहा है और तहसील ऐलनाबाद में सभी गांवों में मोबाइल एंप पर कार्य हो रहा है। उन्होंने प्रगणको एवं सुपरवाइजर को प्रथम चरण में सफलतापूर्वक कार्य संपन्न करने के लिए बधाई दी और इस कार्य को समय पर करने एवं कोई लापरवाही न बरतने की सलाह दी। एसडीएम संयम गर्ग ने बताया कि पूर्व परीक्षण के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक कर लिया गया है तथा द्वितीय चरण का कार्य इन गांवों में प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कि यह कार्य समय पर पूर्ण कर दिया जाएगा। इस दौरान निदेशक प्रेरणा पूरी एवं एसडीएम संयम गर्ग ने मंडल कार्यालय में वृक्षारोपन भी किया। इस मौके पर उनके साथ जनगणना निदेशालय से डा. पीके शर्मा व तहसीलदार मदनलाल शर्मा, ओमप्रकाश, दिनेश रायगर, संदीप कुमार तथा उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार जांगड़ा समेत समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Comments