सिरसा : रंजिशन किया गया था दोनों युवकों का कत्ल, 24 घंटे के भीतर पकड़े गए पांच हत्यारोपी
बेरहमी से हत्या कर फैंक दिया था सिरसा की कुतियाना माइनर में
13 सितंबर 2019, 11:03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। गत दिवस कुतियाना माइनर में मिले शवों की शिनाख्त के मात्र 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या रंजिशन की गई है। मृतकों में राजस्थान के रामगढ़ के मूल निवासी अमन व गौशाला मोहल्ला सिरसा निवासी जितेन्द्र षामिल हैं। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुखसागर कॉलोनी, सिरसा निवासी निर्मल, नटार के साहिल, प्रीत नगर के गुलशन, रंगडी खेरा, सिरसा के कृष्ण और मेला ग्राउंड, सिरसा निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो इस वारदात में कुल छह व्यक्ति शामिल थे। छठे आरोपी अभी फरार चल रहा है जिनकी पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाथूसरी चोपटा पुलिस स्टेशन में सूचना मिली थी कि कुतियाना माइनर में दो अज्ञात युवकों के शव पडे हैं। सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची व सिरसा के नाथूसरी चोपटा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरसा, डॉ. अरुण सिंह ने इस घटना का पदार्फाष करने के लिए अपराध जांच एजेंसी, साइबर सेल और नाथूसरी चोपटा थाने की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया। जिसने ने गंभीर प्रयास व कार्रवाई करके इस मामले को 24 घंटे के भीतर ट्रेस कर पांच आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि चोरी या किसी अन्य लाभ के लिए इस वारदात को अंजाम नही दिया गया था, बल्कि एक दुर्भावनापूर्ण रंजिष में किया गया अपराध था। आरोपियों ने रंजिश के चलते वारदात करना कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी निर्मल के खिलाफ दो मामले और दीपक के खिलाफ तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं।


0 Comments