प्रोत्साहन : बिजली बचत करो,2 लाख तक के पुरस्कार पाओ, जानें क्या है पूरी योजना


प्रोत्साहन : बिजली बचत करो,2 लाख तक के पुरस्कार पाओ, जानें क्या है पूरी योजना 


18 सितंबर 2019, 12:19 AM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा की बचत करने वाले बड़े एवं छोटे उद्योगों, सरकारी व अर्धसरकारी भवनों, नगरपालिका, नगर परिषद, सरकारी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक भवनों, ब्यूरो आॅफ  एनर्जी, एफिसियंसी स्टार रेटिंग भवनों तथा अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में नये कार्य, खोज या तकनीक विकसित करने वालों को प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए तक के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि एक मेगावाट से अधिक लोड वाले बड़े उद्योगों को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए, तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपए व साथ में सर्टिफिकेट व शील्ड दिए जाएंगे। एक मेगावाट से कम लोड वाले छोटे उद्योगों को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए व साथ में सर्टिफिकेट व शील्ड दी जाएगी। सरकारी भवनों ,अर्धसरकारी भवनों, नगरपालिका व सरकारी अस्पतालों को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए व साथ में सर्टिफिकेट व शील्ड दी जाएगी। शिक्षण संस्थाओं को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए व साथ में सर्टिफिकेट व शील्ड दी जाएगी। वाणिज्यिक भवनों को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए व साथ में सर्टिफिकेट व शील्ड दी जाएगी। सरकारी व अर्धसरकारी संस्थागत भवनों जैसे स्कूलों, यूनिवर्सिटी, महाविद्यालयों को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए व साथ में सर्टिफिकेट व शील्ड दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान अक्षय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के नामांकन निर्धारित प्रोफार्मा में 4 अक्टूबर तक हरेडा कार्यायल में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित पुरस्कार प्रोफोर्मा विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरेडा डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड करके इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments