हुड्डा ने भाजपा को बताया धोखा, बोले ‘खट्टर सरकार एक धोखा है, हरियाणा बचाओ एक मौका है’
18 सितंबर 2019, 1:21 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सीएलपी लीडर कल कुरुक्षेत्र के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने एक नया नारा भी दिया, ‘खट्टर सरकार एक धोखा है, हरियाणा बचाओ एक मौका है।’ हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 154 वायदे किये थे लेकिन एक भी वायदा पूरा नही किया। आज किसान बबार्दी के कगार पर है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। कर्मचारी सडकों पर हैं मंदी के कारण व्यापारी चौपट होकर रह गया है।
कंप्यूटर टीचरों पर लाठिया बरसाई जा रही हैं गुंडातत्व हावी हैं। भाजपा के शासन में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। गरीब लोगों को सस्ती मिलने वाली दाल और चीनी बंद कर दी गई है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन को निलंबित किया गया।नौकरियां बिक रही है पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश कर्जे से डूबा हुआ है। हुड्डा ने अरोडा, जयप्रकाश जेपी व गगनजोत संधू तथा उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन नेताओं के आने से प्रदेश में चुनावी फिजा बदल रही है। प्रदेश की जनता आपसी भाईचारा खत्म करने वाली भाजपा सरकार का सफाया करेगी और भागडोर कांग्रेस के हाथों में सौंपेगी। वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कार्यकतार्ओं को एकता का मंत्र दिया और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील करते हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments