फिर लड़खड़ाई अनिल विज की जुबान, बोले गद्दार हैं कुमारी सैलजा और हुड्डा पलटूराम
18 सितंबर 2019, 1:24 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
अम्बाला। अक्सर विवाद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सैलजा की जोड़ी पर बड़ा बयान देते हुए आड़े हाथों लिया है। विज ने कुमारी सैलजा को देश की गद्दार और हुडा को पलटूराम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हुड्डा पहले धारा 370 को हटाने का समर्थन करते रहे और अब धारा 370 को हटाने का विरोध करने वाली कुमारी सैलजा के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने की बात कर रहे हैं। इनकी कलाबाजियों से प्रदेश की जनता को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मंत्री अनिल विज ने धारा 370 को हटाने का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसी धारा की वजह से कश्मीर हमारा हो कर भी हमारे से अलग सा दिखता था। इस धारा के लगने की वजह से वहां पर हमारे अनेकों सैनिक शहीद हुए और वहां पर अनेकों आतंकवादी गतिविधियां हुईं। सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया और उन्होंने धारा 370 को खत्म किया। उन्होंने सैलजा को देश का गद्दार बताते हुए कहा की हरियाणा देश भगतों का देश हैं। यहाँ के युवाओं ने सबसे जायदा कुबार्नी दी है और सैलजा जैसी गद्दार ये कहती है कि धारा 370 खत्म करना गलत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सैलजा से हिसाब-किताब पूरा करने का इंतजार कर रही है। विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने धारा 370 के खत्म करने का समर्थन किया था साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह कांग्रेस अब पुरानी वाली कांग्रेस नहीं रही है। हर बात पर इनके अलग-अलग सुर थे। हुड्डा कुछ बोलते हैं और सैलजा कुछ बोलती है। विज ने कहा कि अब सैलजा अध्यक्ष हैं और वो धारा 370 खत्म करने के विरोध में थी और हुड्डा समर्थन में इसलिए सैलजा को हुड्डा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए।

0 Comments