स्वस्थ रहना है तो करें पोषित खाद्य पदार्थों का सेवन
छात्राओं ने रैली निकाल दिया पोषित आहार के सेवन का संदेश
![]() |
| निसिंग। राजकीय कन्या स्कूल में पोषण माह जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती अंजुल रानी |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे प्रधानाचार्या उमा रेड्डू की अध्यक्षता मे पोषण माह के अंर्तगत जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसे बतौर मुख्यातिथि पहुंची महिला एवं बालविकास अधिकारी अंजुल रानी ने हरी झण्डी दी। रैली को कस्बे के मुख्य बाजार व गलियों से गुजारकर वापिस स्कूल में विश्राम दिलाया गया। वहीं छात्राओं को रिफ्रेशमैंट दी गई। इससे पहले उन्होने छात्राओ को पोषित आहार के सेवन एवं स्वच्छता से जुडे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। एक से 31 सितंबर तक चलने वाले मासिक कार्यक्रम को सही पोषण देश रोशन का नारा दिया है। वहीं छात्राओं को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खाने में हमेशा ताजे फल व सब्जियों का इस्तेमाल करने, खाना बनाने से पूर्व अच्छी तरह धोएं। खाना खाने से पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। शरीर के लिए हानिकारक पदार्थ के सेवन से परहेज करना चाहिए। कहीं न कहीं अपने खराब स्वास्थ्य के हम स्वयं जिम्मेवार होते हंै। वहीं उमा रेड्डू ने भोजन में दूध, फल, हरी सब्जियों सहित अन्य पोषित खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सीख दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण विषय को जन आंदोलन का रूप देना है। इस मौके पर सर्कल सुपरीवाईजर मेनका शर्मा, कविता, रमेशचंद ,दर्शना देवी व आगनवाडी कार्यकर्ता मौजूद रही।
सब्सिडी पर वितरित किया जा रहा, बरसीम व गेहूं का बीज
निसिंग। एडीओ डा. दर्शन सिंह ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर बीज वितरित किया जा रहा है जिसे अनाजमंडी करनाल स्थित दुकान नंबर 16 पर पहुंच किसान अपना आधार कार्ड नंबर देकर बीज प्राप्त कर सकते हंै। विभाग की ओर से किसानों को गेहूं, बरसीम,, जौ व सरसों का बीज दिया जा रहा है। जिनपर अलग अलग सब्सिडी दी जा रही है। बरसीम के बीज पर 75 अनुदान दिया जा रहा है।


0 Comments