सिरसा : महिला थाने में पूछताछ को लाई 12वीं की नाबालिग छात्रा ने टोयलेट में जाकर निगला हारपिक
18 सितंबर 2019, 1:18 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। शहर के महिला थाने में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पूछताछ के लिए लाई गई 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने टॉयलेट में जाकर हारपिक निगल लिया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी कंके अनुसार नाबालिग अलसुबह घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को एक युवक द्वारा उठाकर ले जाने की शिकायत दी थी। 1 घंटे बाद वह घर वापिस लौटी तो पुलिस पूछताछ के लिए महिला थाने ले गई। वहां उसने हारपिक पी लिया। नाबालिग 12वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को उसके परिजनों ने सूचना दी कि लड़की को एक कार चालक घर से उठा ले गया है। परिजन काफी देर तक पुलिस के साथ उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे नाबालिग की एक सहेली व एक युवक उसे गाड़ी से घर छोड़कर गए थे। घर आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद महिला थाना पुलिस से आए कर्मचारी उसे पूछताछ के लिए थाने में ले गए। इसी दौरान नाबालिग ने बाथरूम जाने की बात कही। बाथरूम में जाने के बाद नाबालिग ने वहां पड़ी हारपिक की बोतल में पड़े केमिकल को गटक लिया। काफी देर तक नाबालिगा के बाहर न आने के बाद महिला पुलिसकर्मी उसे देखने के लिए गई तो वह बेसुध पड़ी थी, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है।


0 Comments