सख्त एक्शन : छात्राओं से अश्लील बातें करने का आरोपी कालांवाली सरकारी स्कूल का टीचर बर्खास्त


सख्त एक्शन : छात्राओं से अश्लील बातें करने का आरोपी कालांवाली सरकारी स्कूल का टीचर बर्खास्त

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने जारी किए आदेश 


18   सितंबर 2019, 1:13 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। कुछ माह पूर्व कालांवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से अश्लील बातें करने के आरोपी चिकित्सक पर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करेत हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। विभाग के प्रधान सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से टीचर फूल सिंह की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए हंै। उल्लेखनीय है कि कालांवाली के इस सरकारी स्कूल के अंग्रेजी विषय के पीजीटी टीचर प्रवीण जैन पर स्कूल की ही एक छात्रा ने अश्लील वातार्लाप करने का आरोप लगाया था। छात्रा की ओर से लिखित में शिकायत दी गई थी कि आरोपी टीचर उसे अश्लील आॅडियो और फोटो भेजने के लिए विवश करता है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि टीचर द्वारा उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। उसने पूरे मामले का घटनाक्रम और आॅडियो सीडी डाक द्वारा भी स्कूल को भेजी गई। छात्रा की ओर से टीचर प्रवीण जैन के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर आत्महत्या की धमकी भी दी गई थी। टीचर का आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने धरना दे दिया था जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। मामले में आरोपी टीचर प्रवीण जैन के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पहले उसे निलंबित किया गया और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले की जांच तत्कालीन एसडीएम सिरसा द्वारा की गई थी। एसडीएम द्वारा अपनी रिपोर्ट में स्कूल प्रिंसिपल अनिल गुप्ता के साथ-साथ शिक्षक फूल सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। जांच में बताया गया था कि स्कूल प्रिंसिपल अनिल गुप्ता ने मामला संज्ञान में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। आरोपी टीचर को बचाने की कोशिश की और विभाग के उच्चाधिकारियों को देरी से मामले की जानकारी दी। जिसकी वजह से आरोपी टीचर ने छात्रा पर नाजायज दबाव बनाने की भी कोशिश की। रिपोर्ट में कहा गया कि छात्राओं से पूछताछ में पीजीटी टीचर फूल सिंह पर भी छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था।

Post a Comment

0 Comments