सोनीपत : आंगनवाड़ी में घुसे बदमाश और एएनएम, आाशा वर्कर व हेल्पर से उतरवा ले गए सोने के जेवर


सोनीपत : आंगनवाड़ी में घुसे बदमाश और एएनएम, आाशा वर्कर व हेल्पर से उतरवा ले गए सोने के जेवर 


 15 सितंबर 2019, 10:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सोनीपत। प्रदेश में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोनीपत के गांव रोलद के आंगनबाड़ी केंद्र में आज दोपहर करीब पौने 2 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने एएनएम, आशा वर्कर, हेल्पर के साथ मारपीट और लूटपाट की। केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत दवा पिला रही थी। बदमाशों ने इस दौरान हवाई फायर कर दहशत भी फैलाई। आरोपियों ने इसके बाद एएनएम व आशा वर्कर से सोने की बालियां लूट ली, जबकि हेल्पर से चांदी की चेन। हेल्पर ने इस दौरान साहस दिखाया और बदमाशों का विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने हेल्पर पर लोहे की कुर्सी से हमला कर दिया और आशा वर्कर व एएनएम को भी चोटिल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल हेल्पर पिंकी ने बताया कि रोलद गांव का आंगनबाड़ी केंद्र दुभेटा पीएचसी के अंतर्गत आता है। यह केंद्र छोटी रोलद व बड़ी रोलद के बीच वाले मुख्य रोड पर है। रविवार को करीब पौने 2 बजे वो केंद्र के अंदर बच्चों को दवा पिला रही थी। इस दौरान पुरखास गांव से सुनीता एएनएम, आशा वर्कर सुरेंद्र व दर्शना भी केंद्र पर काम कर रही थी। अचानक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक बाइक पर सवार होकर केंद्र के बाहर पहुंचे। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। फुर्ती के साथ अंदर आ उन्हें कानों की बोलियां निकालने को कहा। जब उन्होंने विरोध किया तो एक आरोपी ने कुर्सी उठाकर उसके व एएनएम सुनीता के हाथ पर मारी। लोहे की कुर्सी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments