पानीपत : मौत की लिफ्ट, हैण्डलूम शोरूम में लिफ्ट में फंसने से मजदूर की मौत
15 सितंबर 2019, 10:08 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पानीपत। पानीपत में आज शनिवार देर शाम एक हैंडलूम शोरूम की माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। शव आधा लिफ्ट के बाहर और आधा अंदर था, जिस दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से लिफ्ट काटकर शव को निकाला गया। आशंका है कि लिफ्ट का सेंसर काम नहीं करने के कारण हादसा हुआ है, वहीं परिजनों ने शोरूम मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शनिवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे गोहाना रोड स्थित श्री बाला जी ट्रेडर्स के हैंडलूम शोरूम में घटी। बिहार के नालंदा जिले से आकर कई साल से यहां आजाद नगर में रह रहा शिव शंकर पुत्र राजकुमार 3 सितंबर को श्री बाला जी ट्रेडर्स में काम पर लगा था। 3 मंजिला शोरूम में माल ऊपर-नीचे ले जाने के लिए गैर-पंजीकृृत मालवाहक लिफ्ट लगी है। शोरूम संचालक अमित नीचे बैठा काम कर रहा था। श्रमिक शिव शंकर को आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। ऊपर जाकर देखा तो वह लिफ्ट के बीच में फंसा था। आशंका है कि लिफ्ट का सेंसर काम नहीं करने के कारण हादसा हुआ है। पिता राजकुमार ने बताया कि शोरूम मालिक ने उन्हें हादसे की सूचना दी। शोरूम पहुंचते ही मां चंद्रकांती और भाभी राजनंदनी खुद को पीटकर विलाप करने लगी। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। शिव शंकर से बड़ा बेटा एक कंपनी में काम करता है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों ने शोरूम के मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चांदनी बाग थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने शोरूम मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। दोनों तरफ के बयान और मामले की पूरी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिव शंकर लिफ्ट में कैसे फंसा, अभी यह पता नहीं चल पाया है।

0 Comments