निसिंग : लाईटों से जल्द जगमग होगा गोंदर, चौक-चौराहों पर लगेंगी स्ट्रीट लाईटें


निसिंग : लाईटों से जल्द जगमग होगा गोंदर, चौक-चौराहों पर लगेंगी स्ट्रीट लाईटें

15 सितंबर 2019, 10:02 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। गोंदर गांव को लाईटों से जगमग करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से लाखों की कीमत से स्ट्रीट पोल लाईटें लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि रात्रि में उनका गांव रोशनियों के शहर सरीखा बन सके। सरपंच देवेंद्र राणा ने बताया कि उनकी ओर से गांव में के चारों ओर पचास के करीब पोल स्ट्रीट लाईट लगावाई जा रही हंै। नहर के आसपास दर्जनभर लाईटे लगवाकर चालू की भी की जा चुकी है जबकि गांव के शेष हिस्से में भी काम जोरों से चल रहा है जिससे  जल्द ही गांव चारों तरफ से रात्रि में जगमग करेगा। उनका सबसे पहला प्रयास गांव के प्रत्येक चौक चौराहों को जगमग करने का है। वहीं गांव के अंदर के चौक चौराहों को जगमग करने पर फिलहाल विचार किया जा रहा है। उनका प्रयास सरकार की मदद से गांव को शहर की तर्ज पर विकसित करने से है जिसमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है।

देवेंद्र राणा,सरपंच गोंदर

Post a Comment

0 Comments