निसिंग : भाजपा नेता जयपाल शर्मा व जनकराज पोपली ने चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
![]() | ||
| निसिंग। बूथ नंबर 198 पर डोर टू डोर महासंपर्क अभियान चलाते पार्टी कार्यकर्ता । तस्वीर : हरियाणा मीडिया जंकशन |
15 सितंबर 2019, 9:58 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। भाजपा द्वारा 11 से 15 सितंबर तक चलाए गए महासंपर्क अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने नीलोखेड़ी विधानसभा प्रभारी जयपाल शर्मा व युवा प्रदेश महामंत्री जनकराज पोपली के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर डोर टू डोर पहुंच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनकराज ने सैंकड़ों कार्यकतार्ओं सहित लोगों से बातचीत कर सरकार की नीतियों का प्रचार किया। घरों के दरवाजों पर बीजेपी का लेबल चस्पाने के साथ ही उन्हें पंफलेट वितरित किए गए जिस पर सरकार के पांच सल के जनहित में किए गए कार्य अंकित थे। वहीं लोगों को भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी ने 69 हजार युवाओं को बिना पैसों के योग्यता के आधार पर रोजगार देकर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का कार्य किया है। बेटी शिक्षा के बढ़ावे को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कालेज खोले गए। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत स्वच्छ इंधन मुहैया करवाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्के मकानों की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोगों को आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा बारे भी जागरूक किया।। मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राणा, उपचेयरमैन मुकेश गोयल, मंडलाध्यक्ष महिपाल गुनियाना, महामंत्री चंद्रमोहन शर्मा,किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष विनोद राणा, नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान,जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल प्रकोष्ठ सतीश गोयल, एडवोकेट रविंद्र गोंदर, नवीन कौशिक, सुरेंद्र बतान, कृष्णसेन, सतीश पहलवान व बिल्लू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियां गिनवाई।


0 Comments