गांवों की दुर्दशा बता रही है भाजपा का विकास, प्रदेशवासियों को अब जजपा से आस : दुष्यंत


गांवों की दुर्दशा बता रही है भाजपा का विकास प्रदेशवासियों को अब जजपा से आस : दुष्यंत 

बोले, युवा शक्ति जेजेपी के साथ, इस बार युवा ही लाएगा प्रदेश में बदलाव  




15 सितंबर 2019, 10:22 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज युवाओं की सोच को आगे लेकर जाने का काम एकमात्र जेजेपी कर रही है और प्रदेश में बदलाव लाने की क्षमता रखने वाली युवा शक्ति भी पूरी तरह जेजेपी के साथ है। उन्होंने हैरानी जाताते हुए कहा कि आज हरियाणा का 56 प्रतिशत वोटर्स युवा है लेकिन प्रदेश के मौजूदा हालात ऐसे है कि वो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल आदि क्षेत्र में आगे बढ़ने से वंचित है। दुष्यंत ने इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पूर्व में लूटरी सोच की कांग्रेस सरकार ने कई सालों तक प्रदेश को लूटने का काम किया तो वहीं पिछले पांच सालों से भाजपा सरकार धर्म और जात-पात के नाम पर प्रदेश को बांट रही है। दुष्यंत ने कहा कि अब प्रदेश की जनता को सोच-विचार करके निर्णय लेना है कि इन दोनों सोचों के विरुद्ध कैसे लड़ाई लड़ी जाए। दुष्यंत चौटाल उचाना हलके में 22 सितंबर को रोहतक के पशु मेला ग्राउंड में होने वाले "जन सम्मान दिवस" के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे। गांवों में पहुंचने पर दुष्यंत चौटाला काग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला छात्तर गांव में थुआ खाप के सरंक्षक एवं मोर खाप के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मेवा सिंह की शोक सभा में पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मेवा सिंह समाज के पद पदर्शक थे और उनकी कमी हमेशा समाज को खलेगी। उनके निधन से मुझे निजी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, जोरा सिंह डूमरखां, भलेराम श्योकंद, शमशेर नगूरा, यशपाल बुडायन, सुरजीत अलेवा, विश्वीरनंबरदार, नसीब घसो, विरेंद्र शर्मा घोघडिय़ा, रमेश कुचराना, दलबीर खटकड़, सूरजमल ग्रोवर, डा. शिकम देवी, महेंद्र लोधर, बलबीर सरपंच शाहपुर, अजमेर श्योकंद, कर्ण सिंह दरौलीखेड़ा, राजबीर लोहान, राममेहर नगूरा, रामकुमार बधाना, कुलबीर ढिल्लो, सम्मत पेगा, साहब छातर, रिषीपाल दुड़ाना,मनदीप घोघडिय़ा आदि मौजूद थे।

हरियाणावासियों से युवा नेतृत्व का साथ देने की अपील 
जजपा नेता ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा को नए भविष्य की ओर मजबूती के साथ आगे ले जाने में वो युवा नेतृत्व का साथ दें। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज ग्रामीणों क्षेत्रों की दुर्दशा बता रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में यहां पर कितना विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि गांवों की गलियां कीचड़ से सनी पड़ी रहती हैं तो स्वास्थ्य सेवाओं एवं पीने के पानी का बुरा हाल है। उन्होंने उचाना हलके का जिक्र करते हुए कहा कि इससे शर्मनाक बात क्या होगी कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए बीरेंद्र सिंह ने जिस खटकड़ गांव को गोद लिया था, उसी गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में पीने के पानी के लिए न केवल रोड जाम किया था बल्कि मतदान प्रक्रिया का भी बहिष्कार किया था।


Post a Comment

0 Comments