ट्रांसफार्मर लगवाने की एवज में इस जेई ने ली तीन हजार रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो गिरी गाज, सस्पेंड


ट्रांसफार्मर लगवाने की एवज में इस जेई ने ली तीन हजार रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो गिरी गाज, सस्पेंड


हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 13 सितंबर 2019, 11:24 PM
करनाल। नीलोखेड़ी बिजली दफ्तर में तैनता जेई का एक किसान से ट्रांसफार्मर लगवाने की एवज में तीन हजार रुपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद जेई को सस्पेंड कर विभागीय जांच क आदेश दे दिए गए हैं।  वीडियो बनाने वाले किसान गुरजंट ने बताया कि उसका ट्रांसफर पहले खराब हो गया था। इसके बाद मैं बिजली विभाग के दफ्तर गया तो उन्होंने कहा कि करनाल जाकर फाइल पर नंबर लगवाकर आओ। करनाल जा रहा था कि रास्ते में फोन आया कि आगर मिलो। मैं गया तो अंदर जाते ही फोन का कैमरा चालू कर लिया।  वीडियो में नजर आ रहा है कि जेई सूरजभान पैसे कि डिमांड कर रहा है। किसान ने पहले 1 हजार रुपए दिए, वे कहने लगे कि यह कम है। इसके बाद किसान गुरजंट ने 2 हजार रुपए दिए। पैसे जेब में डालने के बाद जेई कहने लगे कि मोबाइल में स्टिंग आॅप्रेशन तो नहीं कर रहे हो। आजकल लोग वीडियो ज्यादा बनाते हैं। इस पर किसान कहता है कि नहीं सर, ऐसा नहीं है।  इस मामले में बिजली निगम के एसई एसके चावला ने बताया कि वीडियो से रिश्वत दिखाई दे रही है। तुरंत प्रभाव से जेई सूरजभान को सस्पेंड कर दिया है। जिले में और भी किसानों से कोई स्टाफ सदस्य इस तरह पैसे मांगता है तो वह भी शिकायत करें, तुरंत कार्रवाइ की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments