रूस में आज उजबेकिस्तान के शाखोबिदिन जोरेव से भिड़ेंगे हरियाणवी मुक्केबाज अमित पंघाल


रूस में आज उजबेकिस्तान के शाखोबिदिन जोरेव से भिड़ेंगे हरियाणवी मुक्केबाज अमित पंघाल

 
21 सितंबर 2019, 12: 37 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
एकातेरिबर्ग (रूस)। हरियाणा के मुक्केबाज अमित पंघाल इतिहास रचते हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बॉक्सर हैं। रूस के एकातेरिनबर्ग में हुए मुकाबले में उन्होंने कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 3-2 से हराया। अमित में 52 किलोग्राम भारवर्ग में अंतिम चार मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की। आज होने जा रहे फाइल मुकाबले में उनकी भिड़ंत उजबेकिस्तान के शाखोबिदिन जोरेव के साथ होगी। जोरेव ने फ्रांस के बिलाल बेनामा को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीता था।

Post a Comment

0 Comments