हरियाणा महाभारत-2019 : इनेलो नेता अभय चौटाला ने दुष्यंत व दिग्विजय को बताया शरारती त्तत्व
21 सितंबर 2019, 12:44 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इसी के साथ ही नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने शुक्रवार को इशारों-इशारों पर अजय चौटाला परिवार को शरारती तत्व कह दिया। सिरसा में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए अभय ने कहा कि इनेलो से शरारती तत्व तो चले गए हैं, वे चार थे। उनका इशारा सीधे-सीधे अजय चौटाला, नैना चौटाला, दुष्यंत और दिग्विजय की तरफ था। उन्होंने इस बात पर कार्यकतार्ओं की हामी भी भरवाई। अभय ने कहा कि जजपा के एक कार्यकर्ता ने दुष्यंत चौटाला से बात की के सीएम आया, सीएम आया के नारे लगाने वाले लोग कहां गए। तो दुष्यंत ने उससे कहा कि मैंने उन्हें अब कह दिया है कि नारे न लगाओ। इस पर अभय ने तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब साफ है कि उन्होंने खुद नारे लगवाए। पेड वर्कर थे, पैसों से टीम खड़ी की थी। अभय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो पहले जैसी ही है। पहले तो अकेला तंवर घूमता था, अब हुड्डा और सैलजा घूमते हैं। सैलजा पहले आती है तो उसके समर्थक उसके नारे लगाने लग जाते हैं। हुड्डा किसी कार्यक्रम में पहले पहुंचते हैं तो हुड्डा के समर्थक नारे लगाने लगते हैं। अभय ने कहा कि भाजपा में जो लोग पैसे लेकर टिकट लेने के लिए घूम रहे थे, उन्होंने फैसला कर लिया है कि टिकट नहीं लेंगे। भाजपा ने जिस दिन टिकट बांट दी, उस दिन उनका ग्राफ और ज्यादा तेजी से नीचे आ जाएगा। आज हर वर्ग उसने दुखी है। पहले वे 75 पार की बात कर रहे थे लेकिन अब मायूस हैं।
इस बार इनेलो युवाओं को देगी टिकट
अभय ने कहा कि जिस पार्टी में युवा मजबूत है और संगठित है। उस पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। इनेलो इस बार 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देगी।
दुष्यंत पर पैसों से टीम खड़ी करने का आरोप
अभय ने कहा कि जजपा के एक कार्यकर्ता ने दुष्यंत चौटाला से बात की के सीएम आया, सीएम आया के नारे लगाने वाले लोग कहां गए। तो दुष्यंत ने उससे कहा कि मैंने उन्हें अब कह दिया है कि नारे न लगाओ। इस पर अभय ने तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब साफ है कि उन्होंने खुद नारे लगवाए। पेड वर्कर थे, पैसों से टीम खड़ी की थी।


0 Comments