हरियाणा : मंडियों में एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगी धान की खरीद


हरियाणा : मंडियों में एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगी धान की खरीद 

13 सितंबर 2019, 11:37 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा में धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। धान खरीद में इस बार सीएमआर वापसी एवं किसानों की सुविधा के लिए सीएमआर-पॉलिसी बनाई जाएगी। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बताया कि गत वर्ष के दौरान राज्य में 99.99 प्रतिशत सीएमआर की वापसी हुई है। उन्होंने इसके लिए मिलर्स को बधाई देते हुए कहा कि इससे प्रदेश के मिलर्स का सम्मान बढ़ा है और एक अच्छा प्रचलन शुरू हुआ है। अम्बाला के एक मिलर्स के अतिरिक्त राज्य के सभी राईस मिलर्स ने अपना शत प्रतिशत सीएमआर वापिस कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सीएमआर वापसी की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर तक है। इसके तहत राईस मिलर्स को उपलब्ध करवाए गए धान का 67 प्रतिशत चावल सरकार के पास जमा करवाना होता है।

Post a Comment

0 Comments