र्स्टाटअप्स : जल्द शुुर हो होन वाला है एक और इनक्यूबेटर्स, मिलेगा रोजगार


र्स्टाटअप्स : जल्द शुुर हो होन वाला है एक और इनक्यूबेटर्स, मिलेगा रोजगार 

13 सितंबर 2019,11:2AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा में उद्यमी एवं स्टार्टअप नीति, 2017 के तहत इनोवेशन एंड स्टार्टअप हब, गुरुग्राम में स्थापित सरकारी स्वामित्व वाले तीन इनक्यूबेटर्स द्वारा प्रदेशभर में 130 टीम मेंबर्स इन-हाऊस वाले 45 से अधिक स्टार्टअप्स (जिनमें 30 प्रतिशत महिला उद्यमी हैं) और कई बाहरी स्टार्टअप्स कोसुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्टार्टअप को व्यवसाय के अनुकूल वातावरण प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के फलस्वरूप स्टार्टअप्स पारिस्थितिकी को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप्स को विभिन्न श्रम अधिनियमों और नियमों के तहत जांच से छूट प्राप्त करने के लिए स्व-प्रमाणीकरण दाखिल करने की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने अन्य बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और सरकारी क्षेत्र में नए व्यवसाय के अवसर प्रदान करने में सक्षम बनाने के लिए स्टार्टअप्स के लिए सार्वजनिक खरीद में रियायत एवं लाभ भी अधिसूचित किये हैं। उन्होंने बताया कि महिला उद्यमियों के बीच उद्यमिता और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने हरियाणा में एक और इनक्यूबेटर की स्थापना के लिए यूनाइटेड नेशन टेक्नोलॉजी इनोवेशन लैब के साथ पहले ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि इनक्यूबेटर के अगले कुछ महीनों में चालू होने की संभावना है। इसके अलावा, प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके लिए सूचना प्रौद्यागिकी विभाग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत चार राज्य विश्वविद्यालयों को 30-30 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के लिए अन्य राज्य विश्वविद्यालयों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। ये इनक्यूबेटर्स विशेष रूप से छात्र उद्यमिता को बढ़ावा देंगे और नवोदित छात्र उद्यमियों के विकास के लिए एक मंच प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स आॅफ इंडिया (एसटीपीआई) के सहयोग से राज्य में ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी में एक अन्य इन्क्यूबेटर स्थापित करने की भी योजना है।

Post a Comment

0 Comments