सिरसा : मतदान के दाौरान न हो जाति व धर्म के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा निर्देश
29 सितंबर 2019, 2:15 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2019 को शांतपूर्ण ढ़ंग से संपन्न करवाने के लिए सभी निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची बनाएं। इन बूथों पर बिना किसी बाधा के मतदान करवाने के लिए समुचित पुलिस बल तैनात किया जाए। इस दौरान उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, आरओ सिरसा जयवीर यादव, आरओ डबवाली विनेश कुमार, आरओ कालांवाली निर्मल नागर, आरओ रानियां राजेंद्र कुमार, सीटीएम कुलभूषण बंसल, चुनाव तहसीलदार राम निवास सहित अन्य चुनाव से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। श्री अग्रवाल वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों व विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की पहचान करें ताकि कोई भी व्यक्ति विधानसभा चुनाव में किसी भी मतदाता को जाति व धर्म के आधार पर भेदभाव करते हुए उसके वोट के अधिकार से वंचित न कर सके। उन्होंने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र के बूथों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि पूर्व में घटित हुई इस प्रकार की घटनाओं का पता चल सके और उनकी पुर्नावर्ती को रोका जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि चुनाव के दिन की ड्यूटी के साथ-साथ अधिकारियों को चुनाव से पूर्व की ड्यूटी के बारे में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए तभी शांतिपूर्ण चुनाव संभव हो सकता है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ में मोबाईल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतदाताओं को इस बारे जागरूक किया जाए कि वे मतदान केंद्र में प्रवेश के समय अपना मोबाईल साथ न लाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए तथा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को ईवीएम के प्रति जागरूक करना है।
चुनाव खर्च संबंधी जानकारी लेने को डायल करें यह हेल्पलाइ्रन नंबर
सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला सिरसा के लिए नियुक्त किए गए चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सनप बाजीराव रामनाथ व अमोल भारत खेरनार, जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने तहसील कार्यालय स्थित शिकायत निवारण सेल का निरीक्षण किया। शिकायत निवाण सैल में टोल फ्री नम्बर 1950 पर चुनाव से संबंधित आने वाली शिकायतों की प्रक्रिया को जांचा। उन्होंने सैल में रखे गए शिकायत रिकार्ड रजिस्टर की भी जांच की। जांच के उपरांत उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। तत्पश्चात उन्होंने जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनेटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कक्ष का भी अवलोकन किया। अवलोकन करने के उपरांत उन्होंने एमसीएमसी के कार्यों बारे विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कमेटी के अन्य सदस्यों को भी इस कार्य को और अधिक गहनता से करने बारे आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उल्लेखनीय है कि चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सनप बाजीराव रामनाथ व अमोल भारत खेरनार का कार्यालय स्थानीय सीडीएलयू के फैकल्टी हाउस में स्थापित किया गया है। खर्च पर्यवेक्षक सनप बाजीराव रामनाथ विधानसभा क्षेत्र कालांवाली, डबवाली व रानिया के उम्मीदवारों के खर्च व अमोल भारत खेरनार सिरसा तथा ऐलनाबाद के उम्मीदवारों के खर्च पर निगरानी रखेंगे। चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सनप बाजीराव रामनाथ का मोबाईल नम्बर 74193-48000 व अमोल भारत खेरनार का मोबाईल नम्बर 74193-39000 है। उन्होंने बताया कि चुनाव में खर्च से संबंधित जानकारी लेने हेतु इस नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

0 Comments